Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आई पास डेव्लपमेंट फाउंडेशन एवं स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति भोपाल के द्वारा संचालित है। मध्यप्रदेश के 5 जिलों में कार्यक्रम संपादित

One day senstization programme
                 
SVSS SRHR प्रोजेक्ट की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल उमा रेजीडेंसी सतना में आयोजित की गई है, यह आई पास डेव्लपमेंट फाउंडेशन एवं स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति भोपाल के द्वारा संचालित है। मध्यप्रदेश के 5 जिलों सतना, पन्ना, छतरपुर, शहडोल, डिंडौरी की 12 फैसिलिटी में SRHR प्रोजेक्ट संचालित है। 
                       1 दिवशीय कार्यशाला में ipas के स्टेट डायरेक्टर श्री राजकमल शर्मा जी एवं जिला सतना के CMHO डॉ अशोक अवधिया जी एवं सभी 5 जिलो के BMO, BCM, BPM, Counselor एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहें इसके अलावा सतना जिले की 15 यूथ लीडर प्रोजेक्ट को- ओर्डिनेटर लक्ष्मण कुशवाहा, IPAS से अरुण मावलंकर जी, डॉ स्वप्निल जैन, निलेश जी, नैन्सी श्रीवास्तव ,डाटा मैनेजर श्वेता सिंह एवं सभी प्रोग्राम आफिसर उपस्थित रहे । 
15-24 आयु वर्ग की किशोरी बलिकाओ एवं महिलाओ को यौन प्रजनन स्वास्थ के मुद्दों जैसे माहवारी चक्र, प्रजनन यौन संक्रमण, परिवार नियोजन एवं सुरक्षित गर्भपात पर कम्यूनिटी मोबालाईजसन एवं स्वास्थ केन्द्र रेफरल किया जा रहा है। अभी तक 67000 लक्षित महिलाओ एवं किशोरियों के साथ यूथ लीडर द्वारा बैठक के माध्यम से यूथ लीडर द्वारा जागरूक किया जा चुका है एवं CHC में 20000 रेफरल किया गया है। 
             CMHO डॉ अवधिया जी ने ipass के द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम कि सराहना की तथा कहा कि 15- 24 आयुवर्ग की किशोरी एवं महिलाओ मे यौन प्रजनन स्वास्थ के मुद्दों पर जागरुकता आई है वह अपना इलाज करवाने स्वास्थ केन्द्र जा रही हैं और अपनी स्वास्थ का ध्यान रखने लगी हैं इस प्रोजेक्ट के माध्यम से सर्विस 5 गुना बढ़ गई है , अंत में सभी 12 फैसिलिटी को अच्छा कार्य करने के लिए ipas के द्वारा स्मृति चिन्ह मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कुल उपस्थित 98 रही सभी का आभार प्रदर्शन स्टेट डायरेक्टर ipas राजकमल शर्मा जी द्वारा किया गया। 



                      


Post a Comment

0 Comments