
पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण परिषद की संरक्षक मंडल की टीम हुई गठित जिसमे मुख्य संरक्षक के रूप निरंजन शर्मा, संरक्षक सदस्य कमलेश गुप्ता(सतना), लालचंद्र गुप्ता (सीधी), अवधराज सिंह (सतना), कल्पना वर्मा (सतना), मनोज सिंह परिहार (कटनी/भोपाल), अंजली शुक्ला (दिल्ली), घनश्याम त्रिपाठी (महाराष्ट्र), राजेश सिंह क्षत्रिय (छत्तीसगढ़) शामिल है। साथ ही लालचन्द्र गुप्ता को संरक्षक मंडल का अध्यक्ष और मनोज सिंह परिहार को संरक्षक मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसकी घोषणा आज दिनांक 01 फरबरी 2020 को पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण परिषद के राष्ट्रीय मुख्यालय से राष्ट्रीय सचिव आशीष गुप्ता की अनुसंशा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित शर्मा द्वारा मनोनीत किया गया है। साथ ही अंकित शर्मा द्वारा सभी संरक्षक मंडल को बधाई देते हुए इनकी गरिमामयी पद ग्रहण करने से पत्रकारिता जगत के लिए उचित मार्ग दर्शन प्रदान करने का भी आग्रह किया गया है। संरक्षक मंडल के गठन से सम्पूर्ण पत्रकारों में खुशी की लहर है। इसके अतिरिक्त अप्रैल माह में सतना में प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन करने की भी घोषणा की गई है, जिसमे निरंजन शर्मा द्वारा सभी पत्रकारों से आग्रह किया गया है कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में बढ़चढ़ हिस्सा लें। इस संगठन का उद्देश्य किसी एक अखबार या चैनल से नही अपितु सम्पूर्ण मीडिया जगत से है, चाहे वी किसी भी पत्रकार संगठन से हो वो इस कार्यक्रम को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सफल बनावे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम की तारीख जल्द ही घोषित होने की भी बात कही।

0 Comments