अम्बाह // दिमनी मंडल अध्यक्ष रामनरेश परमार के निज निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। जिसमे भाजपा के सभी कार्यकर्त्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कविंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, आज महामानव महापुरुष की जयंती है। आजादी के बाद जमींदारों का साम्राज्य था। उस समय लोकतंत्र की स्थापना के लिए उन्होंने संघर्ष प्रारंभ किया। आज हम बड़े गर्व के साथ कह सकते हैं कि उनके संघर्ष का परिणाम है कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी बनी। आज भाजपा जिस मुकाम पर है उसमें अटल बिहारी वाजपेयी की बहुत बड़ी भूमिका है। जिसमे मुख्य अतिथि मंडल के प्रभारी कविंद्र सिंह तोमर, डॉ राकेश सिंह तोमर झुग्गी झोपड़ी प्रदेश सह संयोजक, गौरव शिवमंगल सिंह तोमर, कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष रामनरेश परमार, अनूप सिंह तोमर, राधेश्याम शर्मा, जितेंद्र सिंह तोमर किसान मोर्चा महामंत्री, उपाध्यक्ष गीताराम सिंह तोमर उपाध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह तोमर मंत्री, केशव सिंह तोमर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, राकेश सिंह तोमर उर्फ़ पिंटू, रामबरन कुशवाह मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, हलुकाराम बघेल युवा मोर्चा महामंत्री, जितेन्द्र सोनी, अपनेश सिंह तोमर, समस्त दिमनी मंडल कार्यकर्त्तागण उपस्थिति रहे
0 Comments