Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हीरा सिंह श्याम को मिली अनूपपुर जिले में भाजपा की कमान ।

हीरा सिंह श्याम को मिली अनूपपुर जिले में भाजपा की कमान । 

 यशपाल जाट अनूपपुर।

अनूपपुर ।भारतीय जनता पार्टी3 प्रदेश कार्यालय द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कई जिलों के अध्यक्ष के नाम की घोषणा मंगलवार को की गई। अनूपपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर युवा भाजपा नेता हीरा सिंह श्याम को मनोनीत किया गया। हीरा सिंह श्याम के जिला अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त कर बधाई देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद केसरवानी ने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा युवा नेता को जिले की कमान सौंपी,गई जिससे निश्चित रूप में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी और उनके जिला अध्यक्ष बनने पर युवा वर्ग सहित बुजुर्ग एवं महिलाओं में भी हर्ष व्याप्त है। केसरवानी ने कहा कि हीरा सिंह सीधे सरल एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और संगठन में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं एवं भाजपा के वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर रहे। हीरा सिंह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अध्यक्ष रह चुके हैं एवं वर्ष 2023 में जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे एवं कुछ ही मतों से पराजित हुए थे। हीरा के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।।

Post a Comment

0 Comments